शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

शरीर का ताप

प्रकृति की सारी रचनाओ में शरीर की 'रचना' एक बड़ा कठिन, जटिल किंतु बहुत सुंदर विषय है | यह एक बड़ा भारी कल (मशीन) है | जिस को चलाने वाली एक शक्ति इसमें रहती है | 

इस शरीर को  पूरी तरह से ना सही तो इसका साधारण ज्ञान प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है | और विशेषकर तब जब हम चाहें कि हमारी यह मशीन  (शरीरबहुत लंबी अवस्था तक चलती रहे | 

हमारे देश में औसत आयु केवल 60 वर्ष है | जबकि अन्य देशों में 80 वर्ष तक है | इसका कारण यह है कि वहां के मनुष्य को इस मशीन (शरीर) को चलाना आता है और हमें नहीं | 

आप किसी भी मनुष्य को छुए तो उसमें कुछ ताप अवश्य प्रतीत होता है और यही ताप सारी मशीन (शरीर) को चलाने के लिए आवश्यक है | कभी यह ताप बढ़ भी जाता है और कभी घट भी जाता है | यह प्रत्येक व्यक्ति के भोजन या रोग पर निर्भर है | साधारण स्वस्थ अवस्था में मनुष्य के मुंह के अंदर का आप 98.6 डिग्री  फॉरेनहाइट और बगल का 97.6 डिग्री फारेनहाइट होना चाहिए |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें