शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016

सुबह-2 पीने के लिए किशमिश का पानी बनाने के 7 तरीके और उनके फायदे


सुबह सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है, कब्ज, एसिडिटी, सर्दी, जुकाम, इन्फेक्शन, खून की कमी, शारीरिक कमजोरी और मोटापा दूर होता है | हड्डियां मजबूत बनती है, आंखों की रोशनी तेज होती है, कैंसर और अन्य बीमारियों के साथ-साथ बालों और स्किन की प्रॉब्लम भी दूर होती है और शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम ( प्रतिरक्षा प्रणाली ) स्ट्रॉन्ग बनती है | 

किशमिश विटामिंस, मिनरल्स और एनर्जी का भंडार है | इसमें काफी मात्रा में आयरन, पोटेशियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं |

वैज्ञानिकों के अनुसार किशमिश में विटामिन 'ए', विटामिन 'बी' और विटामिन 'सी', आयरन तथा शरीर को बल प्रदान करने वाले पौष्टिक द्रव्य होते हैं | इसमें पोटेशियम, सेल्यूलोज, शर्करा और कार्बनिक अम्ल है जिसके कारण यह कब्जियत को दूर करती है |

- सुबह-2 पीने के लिए किशमिश का पानी बनाने के 7 तरीके और उनके फायदे -

1) किशमिश रात में भिगोकर रखिए | दूसरे दिन सुबह उसे उसी पानी में मसल का छान लीजिए | इसमें जीरा का पाउडर और शक्कर मिलाकर पीने से पित्त की वजह से होने वाली जलन और उत्तेजना समाप्त होती है | 

2) किशमिश, पित्त पापड़ा और आंवला पांच-पांच ग्राम लेकर रात को आधा पोंड पानी में भिगो दीजिये | सुबह उसे उसी पानी में मसलकर छानकर उसमें 10 ग्राम शक्कर मिलाकर पीने से अमाश्य के पित्त प्रकोप से होने वाले जलन और उत्तेजना मिटती है |

3) किशमिश और सौंफ 20-20 ग्राम लेकर रात में आधा पोंड पानी में भिगोकर रख दीजिए | सुबह उसे उसी पानी में मसलकर छानकर उसमें 10 ग्राम शक्कर मिलाकर थोड़े दिनों तक पीने से एसिडिटी, खट्टी डकारे, उबकाई , खट्टी उल्टी, मुंह के छाले, आमाशय में जलन होना, पेट का भारीपन आदि मिटते है | 

4) 30-40 ग्राम किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगो कर रखिये | उसे उसी में मसल कर छान लीजिए | इसे थोड़े दिनों तक पीने से कब्ज मिटती है |

5) 40 ग्राम किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगोकर रख दीजिए | सुबह उसी पानी में मसलकर छानकर थोड़ा सा जीरे का पाउडर डालकर पीने से पेशाब की गर्मी दूर होती है और पेशाब साफ आता है | 

 6) किशमिश को रात में ठंडे पानी में भिगोकर | सुबह शक्कर डालकर पीने से मृतकछु यानी बूंद-बूंद करके पेशाब आना मिटता है |

7) किशमिश और धनिए को ठंडे पानी में भिगो कर पीने से आधा सीसी यानी आधे सिर का दर्द मिटता है |

ध्यान रखने योग्य बातें -

1) खट्टी या कच्ची किशमिश प्रयोग में नहीं लानी चाहिए |

2) किशमिश को गर्म पानी में धोने के बाद ही प्रयोग में लानी चाहिए ताकि गंदगी या  सूक्षम जंतु दूर हो जाए |

3)  शुगर के मरीजों को चिकित्सक के परामर्श के बिना इस पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए | 

4) बहुत अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है |





Our YouTube Channel is -> A & N Health Care in Hindi :-

https://www.youtube.com/channel/UCeLxNLa5_FnnMlpqZVIgnQA/videos

Join Our Facebook Group :- Ayurveda & Natural Health Care in Hindi ---- 

https://www.facebook.com/groups/1605667679726823/

Join our Google + Community :- Ayurveda and Natural Health Care ---

https://plus.google.com/u/0/communities/118013016219723222428

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें