रविवार, 15 जनवरी 2017

कब्ज दूर करने के 12 घरेलु उपाय



कब्ज दूर करने के 12 घरेलु उपाय


1) यदि आप बिना छाने आटे की मोटी-रोटी चबा-चबा कर खाएं तो कभी कब्ज नहीं होगी |

2) 20 ग्राम त्रिफला रात को ढाई सौ ग्राम पानी में भिगोकर रखें सुबह शौच क्रिया करने के पूर्व त्रिफला का निथरा हुआ जल पिए | कब्ज दूर हो जाएगी |

3) कुट्टी हुई हरहड़ रात को फाँक कर ढाई सौ ग्राम गुनगुना पानी पीने से सुबह उठते ही पेट साफ हो जाएगा | 

4) गाजर, मूली, शलगम, टमाटर, पालक की पत्तियां, चौलाई और बीट की पत्तियों के सलाद में नारियल की गिरी के छोटे-छोटे टुकडे मिलाकर, भोजन के साथ या उसके बाद खाएं, पुराना कब्ज भाग जाएगा |

5) 7-8 अंजीर लेकर गर्म पानी में उबालकर उस का काढ़ा बना ले | रात को सोते समय यह काढ़ा पिएं | तीन-चार दिनों तक लगातार पीने से कब्ज की शिकायत हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी | पर यदि अधिक दस्त आने लगे तो काढ़ा पीना तुरंत  बंद कर दें |

6) सुबह उठकर खाली पेट दो सेब दांतो से काट कर खाए | कब्ज नहीं रहेगा |

7) बारीक कपड़े पर पुल्टिस की तरह गीली मिट्टी लपेट कर रात भर अपने पेट के निचले हिस्से पर रखिए | अवश्य लाभ होगा |

 8) रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद एक गिलास ताजे  पानी में मिलाकर पिएं कब्ज नहीं रहेगा |

9) प्रातः काल बिना कुछ खाए 10 दाने काजू , 5 दाने मुनक्का खाने से कब्ज दूर होता है |

10) रात को नींबू काट कर रख दे | सवेरे उस की शिकंजी बना कर पी लें | इसे पीने से कब्ज दूर होगा |

11) दो बड़े पीले पके संतरों का रस सुबह नाश्ते से भी पहले पिए | एक हफ्ते में पुराने से पुराना कब्ज दूर हो जाएगा |

12) खाना खाने के एकदम बाद एक कप गरमा गरम उबलता हुआ पानी घूंट-घूंट करके पीने से कब्ज और पेट से संबंधित शिकायतें दूर होती है |



खाली पेट काजू और शहद खाने के फायदे 
http://khusi123.blogspot.com/2016/12/blog-post_23.html






For More Information Visit our Website :-

https://healthcareinhindi.com/

Our YouTube Channel is -> A & N Health Care in Hindi
https://www.youtube.com/channel/UCeLxNLa5_FnnMlpqZVIgnQA/videos

Join Our Facebook Group :- Ayurveda & Natural Health Care in Hindi ---- 
https://www.facebook.com/groups/1605667679726823/

Join our Google + Community :- Ayurveda and Natural Health Care ---

https://plus.google.com/u/0/communities/118013016219723222428

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें