बादाम वाला दूध
बादाम वाला दूध पीने के फायदे |
बादाम का दूध सर्दियों में विशेष रूप से लाभदायक होता है | यह दिमागी मेहनत करने वालों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है | यह दूध मस्तिष्क और स्मरण शक्ति की कमजोरी को दूर करने, आंखों के रोग जैसे आंखों की कमजोरी, आंखों का थकना, आंखों से पानी आना आदि दूर करता है | बल एवं वीर्य को भी बढ़ाता है | इसे पीने से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है | मस्तिष्क शूल, आधे सिर के दर्द में आराम मिलता है |
बनाने की विधि :- बादाम के 7-8 दाने रात को किसी कांच के बर्तन में पानी में भिगोकर रख दीजिए | सुबह इनका छिलका उतार कर बारीक पीस लें | इसे उबलते हुए 250 ग्राम दूध में मिलाएं | 2-3 उबाल आने पर इसे नीचे उतार ले | ध्यान रहे इस दूध को ज्यादा ना उबालें अन्यथा इसके पाचक द्रव्य नष्ट हो जाते हैं | इसे नीचे उतारकर एक चम्मच देसी घी और स्वादानुसार बूरा या चीनी डालकर पीने लायक गरम रह जाने पर आवश्यकता अनुसार 15 दिन से 40 दिन तक लें |
सुबह सुबह खाली पेट इसकी को लेने के बाद दो-तीन घंटे तक कुछ भी न खाएं |
धन्यवाद
https://healthcareinhindi.com/
Our YouTube Channel is -> A & N Health Care in Hindi
https://www.youtube.com/channel/UCeLxNLa5_FnnMlpqZVIgnQA/videos
Join Our Facebook Group :- Ayurveda & Natural Health Care in Hindi ----
https://www.facebook.com/groups/1605667679726823/
Join our Google + Community :- Ayurveda and Natural Health Care ---
https://plus.google.com/u/0/communities/118013016219723222428
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें